प्रयागराज में 97.17 परसेंट मार्क्स के साथ अविका हाईस्कूल टॉपर:सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा, मैथ में 100 परसेंटाइल


प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली अविका शर्मा ने 97.17 परसेंट मार्क्स के साथ हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। उन्हें हाईस्कूल में कुल 600 में से 583 अंक हासिल हुए हैं। मैथ में उन्हें 100 में से 100 मार्क मिले हैं। अविका आईएएस बनना चाहती हैं। पिता रामनरेश शर्मा हार्डवेयर दुकानदार हैं और मां रूपा शर्मा गृहणी हैं। अविका उनकी पांच बेटियों में सबसे छोटी है। तिलक नगर अल्लापुर की रहने वाली अविका ने बताया कि वह रोजाना नौ से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *