![]()
यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। कौशांबी जिले के अजुहा स्थित धर्म देवी इंटर कॉलेज की कक्षा-10 की छात्रा साक्षी मिश्रा ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में छठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 581 अंक प्राप्त किए, जो 96.83 प्रतिशत है। दैनिक भास्कर से बातचीत में साक्षी मिश्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी दिया। साक्षी भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने बताया कि उनके विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क कोचिंग भी दी जाती है। उनका उद्देश्य है कि छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन करें। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी बताया कि हर वर्ष उनके संस्थान से कोई न कोई छात्र या छात्रा प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल होता है। कौशांबी जिले से इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 24,187 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
Source link
साक्षी मिश्रा को हाईस्कूल में प्रदेश में छठवां स्थान मिला:96.83% अंकों के साथ पाई सफलता, बोलीं- IAS बनना चाहती हूं