![]()
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला सराय मुबारक अली मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय फूलदुलारी पत्नी कमलेश लोधी से जुड़ा है। वह 19 अप्रैल की शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन, 20 अप्रैल की सुबह, उसका शव निहालपुर मार्ग किनारे अविनाश गौड़ के बाग में पड़ा मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि महिला ने जिस ठेके से शराब खरीदी थी, वहां लगे कैमरे में वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान निहालपुर निवासी उमेश कुमार गौड़ के रूप में की। पुलिस ने उमेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या का पूरा सच कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात फूलदुलारी से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अक्सर साथ में शराब पीते थे। उमेश के अनुसार, कुछ समय बाद महिला उस पर रुपये और शराब की मांग करने लगी। मना करने पर वह उनके संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगी थी, जिससे वह परेशान हो चुका था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) से होना पाया गया है। शरीर पर कुल पांच चोटों के निशान मिले, जिनमें तीन सिर पर, एक पैर और एक हाथ पर चोट शामिल है। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए स्लाइड भी तैयार की है। आरोपी उमेश ने बताया कि 20 अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान महिला फिर उससे मिली और शराब की मांग की थी, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। उसी समय उसने हत्या की योजना बनाई। वह महिला को बहाने से निहालपुर गांव के बाहर बाग में ले गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई और फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। उसने महिला का सिर पेड़ में टकराया और बाद में डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना प्रभारी सुब्रत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Source link
महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार:उन्नाव में बाग में मिला था शव, ब्लैकमेलिंग बनी वजह