![]()
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मारने के मामले में पीडित ने खुद 40 घंटे बाद मुकदमा दर्ज करवाया है। भूपेंद्र सिंह ने आज बुधवार देर शाम परसपुर थाने में तहरीर दी, जिसमें वैभव सिंह अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज करवाने में देरी का हवाला भूपेंद्र सिंह ने अपने ऑपरेशन में परिजनों के व्यस्त होने और खुद को बेहोश का दिया है। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 9:40 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। कटहाघाट-डेहरास रोड पर पहुंचने से पहले उन्होंने चार लोगों को खड़े देखा। पास पहुंचने पर वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया और गोली अंदर आ गई। इससे गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गई। भूपेंद्र सिंह ने गाड़ी का गेट खोलकर भागने की कोशिश की, तभी आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की, जिससे उनके पेट में गोली लग गई। गोली लगने की आवाज सुनकर गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय अपनी पत्नी और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। ऑपरेशन में व्यस्त होने के कारण वे तत्काल सूचना नहीं दे पाए थे। परसपुर पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उप निरीक्षक सौरभ वर्मा को सौंपी गई है। घायल भूपेंद्र सिंह लखनऊ केजीएमसी में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आज बुधवार बदेर शाम इन लोगों ने तहरीर दिया है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Source link
भाजपा नेता गोलीकांड मामले में 4 आरोपियों पर मुकदमा:40 घंटे बाद पीड़ित ने दी थाने में तहरीर, खुलासे के लिए लगी 4 टीम