KGMU में बेजोड़ सुरक्षा तंत्र डेवलप करने की तैयारी:20 करोड़ की लागत से लगेंगे CCTV, सुरक्षाकर्मी भी बढ़ेंगे


यूपी के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय, KGMU में हाल के दिनों में सामने आ रहे बड़ी साजिशों के बीच अब सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। KGMU प्रशासन ने कैंपस की सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला लिया है। गेट से लेकर हॉस्टल तक निगरानी व्यवस्था को हाईटेक किया जाएगा। हर गतिविधि पर नजर रखने की शुरू हुई कवायद KGMU प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया कि 20 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कैंपस के संवेदनशील स्थानों, प्रवेश द्वारों, शैक्षणिक भवनों और हॉस्टल क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। कैमरों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया में करीब तीन महीने लगेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इंस्टॉलेशन का काम पूरा किया जाएगा। सिक्योरिटी ऑफिसरों की संख्या में भी होगा इजाफा डॉ. केके सिंह ने बताया कि सिर्फ तकनीकी निगरानी ही नहीं, बल्कि मानव संसाधन को भी मजबूत किया जा रहा है। कैंपस में अलग से सिक्योरिटी ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। जो सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और समन्वय का जिम्मा संभालेगा। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को भी और प्रभावी बनाया जाएगा। इन कदमों से न केवल बाहरी तत्वों की घुसपैठ रोकी जा सकेगी, बल्कि छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित माहौल भी मिलेगा। कैंपस सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। आधुनिक तकनीक, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *