UP SSP Directs CO Sakit on Cyber Crime Class for Recruits

नंद कुमार | एटा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर अपराध पर एक विशेष क्लास का आयोजन किया गया। यह क्लास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईलामारन जी के निर्देश पर आयोजित हुई।

क्षेत्राधिकारी सकीट एवं साइबर विशेषज्ञ नीतीश गर्ग ने आरक्षियों को साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनके बदलते तरीकों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली ठगी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

देखें, 3 तस्वीरें…

गर्ग ने रिक्रूट आरक्षियों को सतर्क रहने, तकनीकी साक्ष्यों के संरक्षण, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को समय पर साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने साइबर अपराधों की शिकायत और उनके निराकरण के लिए उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है, जबकि चक्षु पोर्टल पर संदिग्ध कॉल, एसएमएस और साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट की जा सकती है।

उन्होंने सीईआईआर पोर्टल (CEIR) के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, टैफकॉप पोर्टल (TAFCOP) से फर्जी सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करने और संचार सारथी पोर्टल से दूरसंचार संबंधी सेवाओं एवं शिकायतों के समाधान के बारे में बताया।

बैंकिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों और आपत्तिजनक सामग्री की रिपोर्ट संबंधित सोशल मीडिया शिकायत तंत्र के माध्यम से करने की जानकारी भी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *