मऊ में महिला आरक्षण विधेयक पर विरोध:भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका


मऊ में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने के विरोध में था। पार्टी की महिलाओं ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के डीसीएसके मोड़ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भारत में महिलाएं पुरुषों के बराबर मतदान करती हैं, लेकिन महिला आरक्षण के मामले में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने इसके विरोध में मतदान किया। भाजपा कार्यकर्ता रोली गुप्ता ने इन दलों को ‘महिला विरोधी’ करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी और महिला को कमजोर समझने वालों को सबक सिखाएंगी। इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित पार्टी की अन्य महिला पदाधिकारी भी उपस्थित थीं। इस दौरान प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत राय, जिला उपाध्यक्ष संगीता त्रिवेदी, विशाल चौहान, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधांशु सिंह, आकाश गुप्ता, सोनू राजभर, मीना अग्रवाल और रोली गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *