पहलगाम हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई:कौशांबी में शहीदों को याद किया, आतंकियों के खात्मे की मांग


कौशांबी के नगर पंचायत चरवा में बुधवार शाम पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीद चंद्रमणि शहीद स्थल पर निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि पहलगाम में भारत के निर्दोष लोगों की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नागरिकों को सुरक्षा देने और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। पाण्डेय ने आगे कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और नफरत व हिंसा के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने आतंकवाद को मानवता, शांति और विकास के लिए एक वैश्विक खतरा बताया, जिसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के खात्मे के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ये लोग मौके पर रहे मौजूद श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी, अल्कमा उस्मानी, उदय यादव, सोम प्रकाश मिश्रा, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, यूसुफ़ जमा, अरविंद पाण्डेय, पवन यादव, गुलज़ारी केसरवानी, अशोक पाण्डेय (सभासद), महेंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, सुरेंद्र कुशवाहा, बृजमोहन पाण्डेय, राहुल यादव, विवेक पाल, सौम्य शुक्ला, सुरेंद्र सरोज और राकेश पाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *