बाबा विश्वनाथ से रिंकू सिंह ने मांगी IPL ट्रॉफी:मां गंगा की आरती में 45 मिनट श्रद्धालुओं के बीच बैठे,ससुर में पसंदीदा भोजन किया


कोलकाता नाइट राइडर्स के उप कप्तान रिंकू सिंह धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने टीम की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर में वह आधे घंटे रहे इस दौरान उनके साथ उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज और उनके टीम के खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल राय भी मौजूद रहे। गंगा आरती में आरती से पहले अर्चक संकल्प दिलाते हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस बार आईपीएल में हमारी टीम विनर हो। इतना ही नहीं हम श्रद्धालुओं के बीच में बैठकर लगभग 45 मिनट होने वाली गंगा आरती को उन्होंने बड़े ही भक्ति भाव से देखा। उनके करीबी ने बताया कि जब दर्शन करके निकल रहे थे तो उन्होंने कहा है कि सब कुछ मिल गया है बाबा से यही कामना है इस बार आईपीएल की ट्रॉफी मिल जाए। अब वह अयोध्या के लिए जाएंगे और शाम को प्रभु रामलाल का दर्शन करेंगे। ताज होटल में शादी के व्यवस्थाओं को देखा काशी आने पर रिंकू सिंह सबसे पहले प्रिया सरोज के घर पहुंचे जहां उनके पिता केराकत विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने स्वजन संग बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रिंकू सिंह के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसके बाद बस सीधे ताज होटल के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह में वाराणसी के ताज होटल में विवाह हो सकता है हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि रिंकू सिंह ने ताज होटल में शादी के पैकेज को दिखा इसके अलावा वाराणसी के समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं से भी मुलाकात की। IPL में KKR की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए IPL 2026 में रविवार के मैच में उन्होंने जीत दिलाई। कोलकाता-राजस्थान के मैच में 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। साथ ही टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। 26 अप्रैल को टीम का अगला मैच है। अब पढ़िए रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानी पापा को मेहनत करते देख, परेशान हो जाते थे रिंकू रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष छिपा था। खानचंद अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करते थे। अपने 5 बेटों और बेटी की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने कई साल घर-घर सिलेंडर पहुंचाए। पहले वह साइकिल पर डिलीवरी करते थे, फिर लोगों के घरों में टेंपो से सिलेंडर पहुंचाने लगे। रिंकू बचपन में पिता को इस तरह मेहनत को देखकर परेशान हो जाते थे। उन्होंने वादा किया था कि पापा…एक दिन मैं आपका सहारा बनूंगा और आपको इस कड़ी मेहनत से निजात दिलाऊंगा। क्रिकेट में कामयाब होते ही रिंकू ने पापा से किया अपना वादा भी पूरा किया। उनकी मां वीना देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। जबकि बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। उनका परिवार एक समय बुलंदशहर के दानगढ़ में रहता था। जो बाद में अलीगढ़ में शिफ्ट हो गया। रिंकू और प्रिया सरोज की हो चुकी है सगाई रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इसी साल जून, 2026 में 7 फेरे लेने वाले हैं। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी की तारीख पर परिवार फिर से विचार कर सकता है। इससे पहले दो बार रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। शादी काशी में होगी। रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *