जयपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो।
जयपुर के SMS स्टेडियम में स्टूडेंट्स 500 रुपए में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच देख सकेंगे। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने स्टूडेंट्स को 1800 रुपए वाले टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन रहेगी। टिकट मैच से दो दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।
जयपुर में इस सीजन पहला मैच 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। RR प्रबंधन ने बताया- इस मैच के लिए स्टूडेंट्स को 23 अप्रैल से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 500 रुपए में टिकट मिलेंगे।
स्टूडेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा।

ईस्ट स्टैंड का टिकट छात्रों को 500 रुपए में मिलेगा
सूत्रों के अनुसार, ये टिकट ईस्ट स्टैंड के होंगे, जहां से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। इस स्टैंड का टिकट 1800 रुपए का है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अभी यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी
इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है।
वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं।
….
ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर में IPL के चार मैच होंगे:गिल, पंत, अभिषेक और अक्षर को खेलते देख पाएंगे फैंस; जानें- राजस्थान रॉयल्स के कब होंगे मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चार मैच जयपुर में होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी किया। चार मैच उसके होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
