![]()
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मनचलों ने रास्ते में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने सात दिन बाद छात्रा के भाई का अपहरण की कोशिश की। उसे बेरहमी से पीटा और चौराहे पर फेंककर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही आर्यन चौहान, शिव चौहान, राघवेंद्र, मक्कू और गौरव ने उसका रास्ता रोक लिया। फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर दुपट्टा खींच लिया। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां और भाई को दी। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि रविवार को पीड़िता का भाई टेढ़ी बगिया की ओर जा रहा था। तभी आरोपियों ने कार आगे खड़ी करके उसे भीतर खींच लिया। सूचना मिलते ही परिजन ने डायल 112 पर अपहरण की सूचना दी। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। इशके बाद एक चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
आगरा में ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश; FIR दर्ज