![]()
पीलीभीत में मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि यह घटना 19 अप्रैल की शाम को हुई थी। उस समय वह और उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी बेटी पड़ोस के घर में अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। पड़ोस के घर में भी उस वक्त कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। सहेली को आता देख आरोपी मौके से फरार इसी दौरान, पड़ोस में ई-रिक्शा चलाने वाला कय्यूम पुत्र इश्तियाक, जो ग्राम चिड़ियादाह का निवासी है, वहां पहुंचा। बच्चियों को अकेला पाकर आरोपी ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब मासूम बच्ची डर के मारे रोने लगी, तो उसकी सहेली तुरंत मौके पर पहुंच गई। सहेली को आता देख आरोपी कय्यूम घबरा कर मौके से फरार हो गया। सहेली ने बिना देर किए फोन के माध्यम से पीड़िता के परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार वाले तुरंत घर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता और दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया- पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Source link
पीलीभीत में मासूम से छेड़छाड़, दो समुदायों में तनाव:पीड़िता की मां ने की शिकायत, आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार