Pachpadra Refinery Fire | Employees Evacuated; Fire Trucks Arrive

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की CDU यूनिट में आग लगी। आग लगने से आसमान में धुआं उठ रहा है। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

.

आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बता दें… मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

पहले देखिए, आग की PHOTOS…

रिफाइनरी में आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार।

रिफाइनरी में आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार।

पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट CDU में आग लगी है।

पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट CDU में आग लगी है।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद उठता धुआं।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद उठता धुआं।

जानें पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ी अहम जानकारी…

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

यह खबर भी पढ़ें…

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.