पीलीभीत में डंपर ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा:बीएससी छात्र की मौत, दो गंभीर; कॉलेज से लौट रहे थे घर


पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात में बीएससी के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीनों छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी आशीष कुमार (20) रोशन लाल डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। शनिवार को कॉलेज कार्यक्रम से लौटते समय वह अपने साथियों विकास कुमार और विकास कुमार के साथ बाइक से घर जा रहा था। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम टिकरी स्थित गैस एजेंसी के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष उछलकर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *