![]()
बाराबंकी की सफदरगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस हिरासत से बहाना बनाकर चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दोबारा दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार ज्ञानू पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए तत्काल एक टीम गठित की गई। सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जंगल के रास्ते शहर की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। अब हिरासत से फरार होने के मामले में भी उसके खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सफदरगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
Source link
बाराबंकी में एनडीपीएस का फरार आरोपी गिरफ्तार:सफदरगंज पुलिस ने दो घंटे में जंगल से पकड़ा, कस्टडी से भागा था