![]()
प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवशंकर (52) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली। गाजीपुर के रहने वाले थे शिवशंकर
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के गहमर क्षेत्र के रहने वाले शिवशंकर वर्तमान में प्रयागराज के कीडगंज इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे। शिवशंकर ने पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और सेवा के आधार पर हाल ही में उनका प्रमोशन उपनिरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी जय कुमारी हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। इसके अलावा उनकी एक बेटी सलोनी और दो बेटे मनीष प्रताप सिंह व उत्कर्ष हैं। शिवशंकर के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
Source link
प्रयागराज में उपनिरीक्षक शिवशंकर का निधन:लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर