ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हमले में ईरान की भूमिका हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था। इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा, लेकिन यात्रियों और क्रू ने को-पायलट को काबू कर लिया और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। सऊदी अरब ने बताया है कि हमले के आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया गया है। मामले की जांच में इजरायल, UAE, अमेरिका, ओमान और सऊदी अरब की एजेंसियां शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *