![]()
गोरखपुर में रविवार को सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग, केबल कनेक्शन और अनुरक्षण कार्य के चलते कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव, पाम पैराडाइज और पीपीगंज से जुड़े 11 केवी विश्वबैंक फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में पूरी तरह सप्लाई बंद रहेगी। राप्तीनगर में सुबह तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
राप्तीनगर परिवहन निगम के कार्य के कारण राप्तीनगर ओल्ड विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाला 11 केवी दूरदर्शन फीडर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। उपखंड अधिकारी ने बताया कि कार्य के चलते सप्लाई रोकना जरूरी है। टाउनहॉल और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर तक असर
विद्युत उपकेंद्र टाउनहॉल पर 11 केवी केबल कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शास्त्री चौक, टाउनहॉल, बेतियाहाता से छात्रसंघ चौराहा तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शाहपुर क्षेत्र में सुबह दो घंटे का शटडाउन
शाहपुर सबस्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह 6 बजे से 8 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से कहा है कि सुबह ही पानी और अन्य जरूरी काम पहले कर लें। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्य जरूरी हैं और बेहतर आपूर्ति व्यवस्था के लिए किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की गई है और असुविधा के लिए खेद जताया गया है।
Source link
गोरखपुर में शनिवार को होगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील