![]()
बागपत में बड़ौत नगर के छपरौली रोड स्थित मलकपुर गन्ना सोसाइटी का किसानों ने घेराव कर जमकर हंगामा किया। किसान मिल में डाले गए गन्ने का डाटा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी दी कि रविवार तक डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया तो 7 सितंबर, सोमवार को मलकपुर सोसाइटी कार्यालय पर बड़ी पंचायत की जाएगी। सोसाइटी चेयरमैन अंकित वीर ने किसानों को डाटा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव दांगी ने कहा कि कोर्ट के 30 साल का ब्याज देने के आदेश को लेकर किसानों को एकजुट होकर बड़े स्तर पर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने किसानों से 7 सितंबर को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मौके पर कई गांवों के किसान मौजूद रहे।
Source link
बागपत में किसानों का धरना:गन्ने का डाटा न मिलने पर हंगामा, 7 सितंबर को बड़ी पंचायत की चेतावनी