असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 18-19 अप्रैल को:6 जिलों के 53 केंद्रों पर होगी परीक्षा, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के 06 जनपदों में 04 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के कुल 53 केंद्रों पर आयोजित होगी। 33 विषयों के 910 पदों के लिए एग्जाम कराया जा रहा है। ​प्रमुख व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम ​आयोग के अध्यक्ष डा० प्रशान्त कुमार ने परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा की है। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के कक्षों और महत्वपूर्ण हिस्सों को CCTV से लैस कर दिया गया है, जिन्हें सीधे जनपद और आयोग के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जनपद में आयोग के सदस्यों को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इनमें गोरखपुर में डा० कृष्ण चन्द्र वर्मा, प्रयागराज में डा० हरेन्द्र कुमार राय और वाराणसी में विमल कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है और संदिग्ध तत्वों पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं। ​परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश आयोग ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस या मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह वर्जित है। नकल या परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा खत्म होते ही क्लासरूम में स्कैन होगी ओएमआर शीट असिस्टेंट प्रोफेसर की पुनर्परीक्षा में आयोग एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पहली बार परीक्षा केंद्र के भीतर ही छात्रों के सामने उनकी ओएमआर (OMR) शीट स्कैन की जाएगी। स्कैनिंग के बाद डिजिटल डाटा को तुरंत सुरक्षित (Secure) कर लिया जाएगा। 5 केंद्रों पर होगा पायलट प्रोजेक्ट
​आयोग के उपसचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह अभिनव प्रयोग फिलहाल प्रयागराज मण्डल मुख्यालय के 5 केंद्रों पर किया जाएगा। ​मेरी वानामेकर गर्ल्स इण्टरमीडिएट कॉलेज, ​सेवा समिति विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, रामबाग , ​कर्नलगंज इण्टर कॉलेज, टैगोर टाउन , ​अग्रसेन इण्टर कॉलेज, लूकरगंज , ​प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, सिविल लाइंस ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *