Kanpur Dental Student Suicide | Cop Escape; 2 Sub-Inspectors Suspended

नमस्कार, कानपुर में कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से भाग गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर में एडमिट कराया गया था। उसे तीन दरोगा और एक सिपा

.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें…

1: कानपुर में डेंटल फाइनल ईयर की छात्रा ने दी जान:हॉस्टल में लटकी मिली, पिता बोले- बेटी को हॉस्पिटल खुलवाना चाहता था

कानपुर में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया। काफी देर तक कमरा न खुलने पर साथी छात्राओं ने हॉस्टल संचालक और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर बीडीएस फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

2ः आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर हमला, 6 पर FIR:लोग बोले- मेरे शेरू को पकड़कर ले जा रहे, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कानपुर के पनकी में आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में पनकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कर्मचारियों का आरोप है कि इलाके के लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के दौरान पहले विरोध फिर जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के कर्मचारियों को बचाया। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

3ः मैं जिंदा लाश बन गई हूं…बोलकर छात्रा ने जान दी:कानपुर में कहा- मुझसे जिया नहीं जाएगा; 92% रिजल्ट आने के 24 घंटे बाद फांसी लगाई

कानपुर में CBSE 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट आने के 24 घंटे बाद सुसाइड कर लिया। मां ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर भाई उसके कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे से लटकता देखा। घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की है। बुधवार शाम करीब 4 बजे उसने अपना रिजल्ट देखा था।

सुसाइड करने से पहले छात्रा ने अपने साथियों को वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें उसने कहा कि मेरे से जिया नहीं जाएगा… मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं… अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है। उसने अपने भाई से कहा था कि मुझे बहुत डर लगता है। मां इतना मुझ पर पैसा खर्च कर रही हैं, कहीं उनका पैसा बर्बाद न हो जाए। पढ़ें पूरी खबर…

4ः कानपुर किडनी रैकेट में 18 दिन बाद भी 6 सवाल:डॉक्टर दंपती समेत 11 जेल में, 50 अवैध ट्रांसप्लांट; डोनर-रिसीवर का पता नहीं

कानपुर में 29 मार्च की देर रात सामने आए किडनी रैकेट के खुलासे के बाद अब तक डॉक्टर दंपत्ति समेत 11 आरोपी जेल जा चुके हैं। 18 दिन बाद भी पुलिस कई अहम सवालों की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है।

जांच में सामने आया कि कानपुर में 50 से अधिक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। फिलहाल पुलिस केवल बेगूसराय निवासी आयुष और मुजफ्फरनगर की पारूल तोमर तक ही पहुंच सकी है। अन्य डोनर और रिसीवर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर…

5ः कानपुर में भीषण गर्मी, पारा 39°C पहुंचा:आज छा सकते हैं हल्के बादल, अब पारा और बढ़ेगा

कानपुर में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे मानो लू चल रही हो। सड़कों पर निकले लोग सिर को कपड़े या गमछे से ढककर बचाव करते नजर आए।

गर्म हवाओं से बचाने के लिए छोटे बच्चों को तौलिया में लपेटकर बाहर ले जाया गया। बाजारों और चौराहों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। पढ़ें पूरी खबर…

6ः एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा:पुलिस ने झाड़ी से पकड़ा, सुरक्षा में 4 पुलिसवाले लगे थे; दो सब इंस्पेक्टर निलंबित

कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से भाग गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर में एडमिट कराया गया था। उसे तीन दरोगा और एक सिपाही की सुरक्षा में लाया गया था।

एक गार्ड के मुताबिक, दो दरोगा हैलट के बाहर बनी चौकी में चले गए। एक दरोगा बाहर खड़ा था, एक सिपाही ऑपरेशन थियेटर के पास था। इसी बीच आरोपी माइनर ऑपरेशन थियेटर से निकला और भाग गया। लापरवाही के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रताप सिंह और रोहित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

7ः कानपुर में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे, नारेबाजी की

कानपुर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री पोरवाल ने कहा- इन मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा- समाज में इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर….

8ः फुटपाथ के 100 रुपए वाले चश्मे आंख खराब कर रहे:कानपुर की डॉक्टर बोलीं- सिरदर्द और भारीपन के मरीज बढ़े, हानिकारक किरणें रेटिना तक पहुंच रहीं

कानपुर शहर में 100-200 रुपए में मिलने वाले सस्ते और ब्रांडेड जैसे दिखने वाले चश्मे लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बिना जांचे-परखे फुटपाथ से खरीदे गए चश्मे आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एलएलआर अस्पताल (हैलट) की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन ने चेतावनी दी है कि घटिया लेंस वाले चश्मे मोतियाबिंद और रेटिना संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। शहर के किदवई नगर, मोतीझील, घंटाघर, रावतपुर और कल्याणपुर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में फुटपाथ पर चश्मे बेचे जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9ः 50 साल पुराना बरगद काटने पर हंगामा:कानपुर में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जूडियो शोरूम के खिलाफ नारेबाजी

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में गुरुवार रात 50 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटे जाने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जूडियो शोरूम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। करीब 10 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बरगद का पेड़ न सिर्फ पुराना था, बल्कि उनकी आस्था का केंद्र भी था। क्षेत्र की महिलाएं यहां नियमित रूप से बरगदाई पूजा करती थीं। यह इलाके का एकमात्र बड़ा पेड़ था, जहां लोग गर्मी में छांव का सहारा भी लेते थे। पढ़ें पूरी खबर…

10ः गैरहाजिर चल रहे 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड:बगैर सूचना दिए एक महीने से लापता, नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर एक्शन

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बगैर बताए ड्यूटी से गायब चल रहे 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। नोटिस देने के बाद भी यह पुलिस कर्मी ऑफिस नहीं पहुंचे और कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की है।

अगर इसके बाद भी इन पुलिस कर्मियों का कोई जवाब नहीं मिला तो इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.