50MP Sony Camera, 1.5K AMOLED Display

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है।

बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है।

Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: वैरिएंट वाइस प्राइस

फोन वैरिएंट कीमत
Ai+ नोवा 2 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ₹8,999
Ai+ नोवा 2 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ₹10,999
Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ₹16,999
Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ₹18,999

Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Ai+ ने नोवा 2 सीरीज को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। नोवा 2 में बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का है, लेकिन अल्ट्रा मॉडल में फिनिश काफी स्मूथ और प्रीमियम फील देती है। दोनों फोन का वजन संतुलित रखा गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर यह भारी न लगे।

  • पोर्ट्स और बटन्स: फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नोवा 2 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिया गया है।
  • डिस्प्ले डिजाइन: फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर पंच-होल डिजाइन है। अल्ट्रा मॉडल में बेजल्स काफी कम हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर मिलता है।
  • कलर ऑप्शन: नोवा 2 पांच कलर्स (ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल) में आता है। वहीं, अल्ट्रा मॉडल ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में मिलेगा।
  • IP रेटिंग: दोनों ही स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों (स्प्लैश) से सुरक्षित रखते हैं।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: नोवा 2 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। वहीं, नोवा 2 में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह गेमिंग और हैवी टास्क के लिए बेहतर है। स्टैंडर्ड मॉडल में यूनिसोक T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.3GHz की क्लॉक स्पीड देता है। दोनों फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के अपने NxtQ OS पर चलते हैं।

कैमरा: नोवा 2 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP सोनी IMX752 है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है।

वहीं, नोवा 2 में 50MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग: सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 18W चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

कनेक्टिविटी: दोनों स्मार्टफोन्स में 5G के साथ-साथ डुअल सिम, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रा मॉडल में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.