![]()
रायबरेली के रसूलपुर गांव में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। युवक की पहचान अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थुलेडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहरिया किनारे स्थित आम के पेड़ से शव को लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अर्पित के पिता रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अर्पित गेहूं काटकर घर आया था। इसके बाद उसके पास किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें अर्पित का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
Source link
26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला:रायबरेली में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी