TMC Alleges BJP B & C Teams to Fool Muslims

  • Hindi News
  • National
  • TMC Alleges BJP B & C Teams To Fool Muslims | Humayun Kabir 1000 Cr Deal

कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ डील की बात करते सुना जा रहा है।

वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे है कि किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। हालांकि, इस भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

TMC के कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ ‘B टीम’ और ‘C टीम’ बनाई है।

हुमायूं पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में चुनाव हैं। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

हुमायूं कबीर ने कहा- चुनाव के बाद कोर्ट जाऊंगा

दैनिक भास्कर ने हुमायूं कबीर से बात की। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरा फेक है। ये वीडियो AI से बनाया गया है। मैं इनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। समय मिलते ही केस करूंगा। हुमायूं कबीर ने कहा कि मेरा सीएम हिमंता बिस्व सरमा, मोहन यादव से कभी नहीं मिला। ना ही बात हुई।

वीडियो में हुमायूं कबीर किसी से बातचीत करते दिख रहे है।

वीडियो में हुमायूं कबीर किसी से बातचीत करते दिख रहे है।

वीडियो में सुवेंद्र अधिकारी से बातचीत का दावा

वीडियो में वह (हुमायूं कबीर) दावा करते हैं कि उनकी बातचीत विपक्ष के नेता सुवेंद्र अधिकारी से हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही, वह प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संपर्क का भी जिक्र करते हैं। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के साथ बातचीत का संकेत भी देते हैं।

वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ 1000 करोड़ रुपए की डील का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ सीनियर नेताओं के साथ बातचीत के दावे भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अगर वह इस रणनीति में सफल होते हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

हालांकि ये पता नहीं चला है कि ये वायरल वीडियो कहा शूट किया गया था। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हालांकि ये पता नहीं चला है कि ये वायरल वीडियो कहा शूट किया गया था। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

टीएमसी का आरोप- ED चुप क्यों है, यह गंभीर मामला

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने यह भी कहा कि वीडियो में कबीर ने 200 करोड़ रुपए एडवांस मिलने और पीएमओ का जिक्र किया है। घोष ने सवाल उठाया कि इस मामले में पीएमओ का कौन-सा अधिकारी शामिल है और इसकी जांच क्यों नहीं हो रही।

TMC ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि यह पैसों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में अब तक चुप क्यों है।

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी

हुमायूं ने 6 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.