सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज शहर बंद:व्यापारियों ने की घोषणा- अन्य संगठन, राजनैतिक पार्टी, डॉक्टर्स और वकील भी समर्थन में उतरे


मेरठ की सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण में बीती 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 44 संपत्तियों की सीलिंग की कार्रवाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया था । जिसके बाद आवास विकास द्वारा बुधवार को या कार्रवाई की गई। इसके विरोध में संयुक्त व्यापार और अन्य संगठनों द्वारा मेरठ बैंद का ऐलान किया गया है। जिस क्रम में आज पूरा शहर बंद रहेगा। इसके साथ-साथ आज ही सेंट्रल मार्केट प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है अब देखना ही होगा कि इस सुनवाई के बाद व्यापार संघ आगे क्या निर्णय लेता है। सभी का मिला हैसमर्थन मेरठ के व्यापारियों को सेंट्रल मार्केट प्रकरण में विरोध करने के लिए रखी गई बंदी में सभी वर्गों का समर्थन मिला है। चाहे वह IMA हो या मेरठ बार एसोसिएशन, इसके साथ-साथ सभी व्यापारिक संगठन और राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इसमें अपने समर्थन देने की घोषणा की है। 44संपत्तियों की सीलिंग
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास द्वारा जिला प्रशासन की मदद से सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील की गई थी। जिसमें बैंक, मंडप, स्कूल हॉस्पिटल दुकान सभी शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की तिथि नोक झोंक भी देखने को मिली थी, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सीलिंग की कार्रवाई पूरी करने में आवास विकास की मदद की थी। बेहोश तक हो गए थे व्यापारी सेंट्रल मार्केट में जिस समय सीलिंग की कार्रवाई चल रही थी उसे समय उसे कार्रवाई को देख दहशत में आए व्यापारी बेहोश भी हो गए थे। इसके बाद व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन सीलिंग की कार्रवाई निरंतर चलती रही और सभी प्रतिष्ठानों को शाम लगभग 6:30 तक आवास विकास की टीम द्वारा सील कर दिया गया था । क्यों हुई बंदी की घोषणा दरअसल बीती 6 अप्रैल को सुप्रीम कोट में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में मेरठ के पूर्व कमिश्नर और आवास विकास के चेयरमैन को तलब किया था। जिसमें कोर्ट ने कमिश्नर को फटकार लगाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने के आदेश का आधार भी पूछा। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि जल्द से जल्द 44 संपत्तियों को सील किया जाए। इसके बाद आवास विकास द्वारा कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई की रिपोर्ट आज कोर्ट में भी दिखाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *