गोरखपुर में 9वीं की छात्रा से 10 ने किया रेप:4 माह से लापता थी, अलग-अलग होटलों में बनाया शारीरिक संबंध


गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से 4 महीने पहले लापता 9वीं की छात्रा से मधुवन होटल में दुष्कर्म मामले में होटल संचालक धर्मराज यादव समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि लापता होने के बाद छात्रा के साथ अलग-अलग 10 लोगों ने कई होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग के बरामद होने के बाद उसका कोर्ट में बयान कराया गया। कोर्ट में दिए गए बयान में उसने 10 लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए होटल संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर, धर्मराज को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चार महीने पहले लापता हुई थी छात्रा चौरीचौरा इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा है। नवंबर 2025 में वह कॉलेज से अचानक लापता हो गई। गुजरात में रहकर मजदूरी करने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की छुट्टी होने के बाद काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान 23 मार्च को किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि उसको कई होटलों में ले जाया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाया तो सीडीआर और पीड़िता के मोबाइल फोन के साक्ष्यों के आधार पर 10 आरोपियों का नाम सामने आया। पुलिस ने हर पहलुओं की गंभीरता से जांच पड़ताल की। इसके बाद मेडिकल और बयान के आधार पर कुल 10 आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा को बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसने 10 लोगों पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की बात कही है। इस आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अन्य के भूमिका की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *