![]()
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी ने वीबीजी रामजी योजना के तहत राजेपुर ब्लॉक के गांधी गांव में चकमार्ग निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने फावड़ा चलाकर श्रमदान किया और श्रमिकों से बात की। डीएम ने श्रमिक रामा देवी, विमला और काजल से मजदूरी व सुविधाओं की जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी सीधे खाते में मिलती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और समय पर मजदूरी भुगतान के निर्देश दिए। ग्राम रोजगार सेवक ने बताया कि नौसारा से दहेलिया डामर रोड तक 937 मीटर लंबे और पांच मीटर चौड़े चकमार्ग पर 2.54 लाख रुपये की लागत से मिट्टी का काम हो रहा है। राजेपुर ब्लॉक की 81 ग्राम पंचायतों में 132 काम चल रहे हैं। डीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त चकमार्ग पर काम शुरू कराने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त गोटियां आरआरसी का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एसडीएम श्वेता साहू समेत अधिकारी मौजूद थे।
Source link
डीएम ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान:फर्रुखाबाद में चकमार्ग निर्माण का निरीक्षण किया, श्रमिकों से भी बात की