17 घंटे जाफरपुर थाने में रहे CJP कार्यकर्ता आशुतोष-सौरव:दिल्ली पुलिस आधी रात को संसद मार्ग थाने लाई; जंतर-मंतर से हिरासत में लिया था


कॉकरोच जनता पार्टी के सभी सदस्यों को करीब 17 घंटों बाद जाफ़रपुर कलां पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस CJP के सभी सदस्यों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले आई है। आधी रात हुई इस कार्रवाई के दौरान भी थाने के बाहर जमा समर्थक इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *