![]()
कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार देर रात जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जे. जैन के साथ गुरुदेव सिनेमा के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ग्रिड सड़क में काम की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली। करीब 46 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस सड़क का अब तक करीब 300 से 400 मीटर हिस्सा तैयार हो चुका है। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने और 30 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। 2.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत बनने वाले इस सड़क की कुल लंबाई करीब 2,500 मीटर है। इसकी लागत करीब 46 करोड़ रुपए है। इस दौरान अफसरों ने बताया कि सड़क पर अब तक करीब 300 से 400 मीटर तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले 100 मीटर का काम पूरा होने के बाद निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। परियोजना के तहत डक्ट निर्माण का काम पूरा हो चुका है, जबकि फुटपाथ का निर्माण भी लगभग पूरा बताया गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अभी काम बाकी है। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश वहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य को समयसीमा में खत्म करने को कहा। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए काम की रफ्तार बढ़ाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूरी हो सके। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
46 करोड़ की CM ग्रिड का काम अधूरा:2.5 किमी सड़क में 400 मीटर निर्माण ही हुआ पूरा,काम में तेजी लाने के निर्देश