गाजियाबाद के स्विस होटल का अवैध निर्माण ढहाया:जीडीए ने चलाया बुलडोजर, संचालक-स्टाफ ने किया विरोध


गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र स्थित मशहूर स्विस होटल पर सोमवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने बुलडोजर चलाया। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत और तय सीमा से अधिक निर्माण किए जाने के मामले में प्राधिकरण की टीम कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने होटल के अतिरिक्त बने हिस्से को ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक और कर्मचारियों ने विरोध जताया, लेकिन GDA की टीम ने ध्वस्तीकरण जारी रखा। चर्चित होटल पर बुलडोजर चलते ही इलाके में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नक्शे के विपरीत बने हिस्से को बनाया निशाना जानकारी के मुताबिक, स्विस होटल में स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण नहीं किया गया था। भवन में निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण के मामले में GDA ने कार्रवाई की। टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और मानचित्र के विपरीत बने हिस्से को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। होटल पर ध्वस्तीकरण के दौरान संचालक और स्टाफ ने विरोध जताया। हालांकि, प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी। होटल पर बुलडोजर चलते देखने के लिए आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इलाके में काफी देर तक कार्रवाई की चर्चा होती रही। अवैध निर्माण के खिलाफ GDA का अभियान गाजियाबाद में GDA समय-समय पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करता है। भवन निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र लेना और उसी के अनुसार निर्माण करना जरूरी है। मानचित्र से अलग या निर्धारित मानकों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित भवन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *