![]()
प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र के अचलपुर कादीपुर से त्रिपती ब्रांड के कुट्टू के आटे और श्याम गोल्ड ब्रांड के घी का एक-एक नमूना लिया गया। आज सोमवार सुबह 11बजे से अलग अलग क्षेत्र मे छापेमारी की थी इस तरह कुल चार नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीम बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रही है, ताकि मिलावटी सामग्री की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। साथ ही अत्यधिक चमकीली और कृत्रिम रंगों से तैयार मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों से परहेज करें। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, संजय कुमार, नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. शमशुन नेहा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
खाद्य विभाग ने नवरात्रि से पहले लिए नमूने:प्रतापगढ़ में साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू आटा और घी के सैंपल लिए