अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बहन के साथ युवक को देख भाई से मारपीट।
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर की सर्विस रोड पर रविवार रात महिला के भाई और उसके साथ मौजूद युवक के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सोमवार सुबह 10 बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं।
उन्हें देखने के लिए महिला का छोटा भाई अनीश अस्पताल पहुंचा था। वहां उसने अपनी बहन के साथ आलोक नामक युवक को देखा तो उससे कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला और उसके साथी ने अनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी।
परिवार का माहौल खराब
इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला का कहना है कि उसके साथ मौजूद युवक उसका मुंहबोला भाई है। वहीं, अनीश का आरोप है कि उक्त युवक की वजह से उसकी बहन के घर में आए दिन विवाद होता रहता है और परिवार का माहौल खराब हो रहा है।
दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
