कन्नौज में मिलावटी खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए गए:नवरात्रि पर विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्मार्ट से रागी, कुट्टू आटा सहित कई चीजें जब्त


कन्नौज में नवरात्रि पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार देर शाम नगर क्षेत्र के बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से रागी का आटा, मखाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और खुली मूंगफली के पांच नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार साहू और विमलेश कुमार की टीम ने बाजारों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इसके साथ ही स्थानीय मंडियों में मिलावटी कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की बिक्री रोकने के लिए भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेशों के अनुपालन में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश और एडीएम देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया।
कुट्टू और सिंघाड़े के आटे को लेकर किया जागरूक अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों और आमजन को नवरात्रि में कुट्टू व सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। लोगों को रंगीन, मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा मिलावट की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर अपनाई जाने वाली परीक्षण विधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *