![]()
औरैया के फफूंद में नवरात्रि के अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने उत्साह के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाईं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान देना भी आवश्यक है। प्रबंधक पीके दीक्षित ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को नवरात्रि के महत्व से परिचित कराया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति का संदेश दिया।
Source link
फफूंद में बच्चों ने नवरात्रि उत्सव मनाया:मां दुर्गा की बनाईं सुंदर कलाकृतियां, शिक्षकों ने बताए संस्कृति और संस्कार