- Hindi News
- National
- Delhi Metro Seat Dispute | Former IAS Officer And Son Arrested In Murder
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया था। मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। FIR के अनुसार, सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच बहस हुई। इस दौरान पवन को थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, जिससे वे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। मेट्रो कर्मचारियों ने उन्हें एंबुलेंस से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं…
