पुलिस के कार्रवाई न करने पर टावर पर चढ़ा युवक:लखनऊ में भाई के साथ हुई मारपीट की शिकायत, 3 घंटे बाद उतरा


लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेली खुर्द गांव में रविवार सुबह धर्मेंद्र (26) नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पिटाई के मामले में पुलिस ने जरूरी कार्रवाई नहीं की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने 3 घंटे बाद उसे समझाकर नीचे उतारा। धर्मेंद्र का कहना है कि 26 सितंबर को गांव के वीरेंद्र, रविंद्र और अतुल ने उसके बड़े भाई जितेंद्र के साथ मारपीट की थी। उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन जरूरी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह नाराज था। सुबह करीब सात बजे धर्मेंद्र टावर पर चढ़ा। इंस्पेक्टर डीके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए राजी किया। करीब साढ़े तीन घंटे की कोशिश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र, रविंद्र और अतुल के खिलाफ पहले ही कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *