पुलिस के कार्रवाई न करने पर टावर पर चढ़ा युवक:लखनऊ में भाई के साथ हुई मारपीट की शिकायत, 3 घंटे बाद उतरा
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेली खुर्द गांव में रविवार सुबह धर्मेंद्र (26) नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पिटाई के मामले में पुलिस ने जरूरी कार्रवाई नहीं की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने 3 घंटे बाद उसे समझाकर नीचे उतारा।…