प्रयागराज में नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी:घी-आटा समेत 11 नमूने लिए, सभी सैंपल लैब भेजे गए


प्रयागराज में नवरात्रि में व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के कई इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान घी, साबूदाना, कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली, खोया, पेड़ा और मूंगफली तेल समेत 11 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलोपीबाग, नैनी, कालिंदीपुरम, झूंसी, मुट्ठीगंज और चाका समेत कई क्षेत्रों में दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ दुकानों के खाद्य लाइसेंस भी चेक किए गए। संदेह के आधार पर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। घी, साबूदाना और व्रत के आटे के नमूने लिए अलोपीबाग: साई गोकुलम डेयरी से घी का नमूना लिया गया। चाका ब्लॉक, नैनी: विनोद जनरल स्टोर से सच्चा साबू ब्रांड के साबूदाने का नमूना लिया गया। कालिंदीपुरम: जोन-02 स्थित अल सस्ता बाजार से खुले कुट्टू आटे और पैक्ड सिंघाड़ा आटे के नमूने लिए गए। नींवी कला, झूंसी: श्याम डेयरी से खोये का नमूना लिया गया। कोटवा: राज स्वीट से पेड़े का नमूना लिया गया। 20 किलो मूंगफली मिलने पर लिया नमूना उग्रसेनपुर, बीबीपुर स्थित सुशील किराना स्टोर पर करीब 20 किलोग्राम मूंगफली भंडारित मिली। इसके मानक के अनुरूप नहीं होने के संदेह पर टीम ने मूंगफली का नमूना लिया। वहीं, चक रघुनाथ, नैनी स्थित सुभाष चंद्र केसरवानी की दुकान से पैक्ड सिंघाड़ा आटे का नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र में सुजीत जायसवाल की किराना दुकान से मूंगफली के दाने का नमूना भी संग्रहित किया गया। मुट्ठीगंज क्षेत्र से कुट्टू आटे का एक नमूना लिया गया। वुड प्रेस्ड मूंगफली तेल का भी नमूना स्वदेशी आरोग्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां घी का निर्माण नहीं पाया गया। यहां व्रत में इस्तेमाल होने वाले वुड प्रेस्ड मूंगफली तेल का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने तेल का भी विधिक नमूना लिया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए सभी 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *