![]()
मुरादाबाद के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के तहत शनिवार को श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से श्रीराम विवाह बारात निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकली बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। होलिका माता मंदिर से हुआ बारात का शुभारंभ बारात की शुरुआत कपूर कंपनी स्थित होलिका माता मंदिर से हुई। महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने कलाकारों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद पुष्प वर्षा के बीच बारात रवाना हुई। बारात कपूर कंपनी पुल मार्ग से हेलेट रोड, ताड़ीखाना, गुरहट्टी चौक, जैन मंदिर और पीली कोठी होते हुए कंपनी बाग पहुंचकर संपन्न हुई। गणेश और राधा-कृष्ण की झांकियां रहीं आकर्षण बारात में सबसे आगे रथ पर भगवान गणेश की झांकी रही। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। अगले रथ पर राजा दशरथ और गुरु विश्वामित्र विराजमान रहे। सबसे अंत में भगवान श्रीराम के साथ उनके भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की झांकी शामिल रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर बारात का स्वागत किया। धार्मिक झांकियों को देखने के लिए भीड़ जुटी रही और पूरे रास्ते उत्साह का माहौल बना रहा। कमेटी पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था बारात के आयोजन और व्यवस्थाओं में कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, रोहित बंसल, अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, प्रदीप बंसल, रोबिन अग्रवाल और अंशुल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर नामित पार्षद कमल गुलाटी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी भी मौजूद रहे।
Source link
मुरादाबाद में धूमधाम से निकली श्रीराम विवाह बारात:भव्य धार्मिक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा