![]()
मणिपुर के कामजोंग और उखरुल में शनिवार को हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़पों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि पूर्व सीएम बीरेन सिंह का दावा है कि 7 लोग मारे गए हैं, वहीं एक पुलिस स्टेशन जला दिया गया है। नगा-बहुल कामजोंग के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 साल के एक युवक और 42 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला को गोली मारी गई थी। उसकी हत्या के बाद शुक्रवार रात से कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान 10 घरों में आग भी लगा दी गई। फरवरी में मणिपुर में दोबारा शुरू हुई हिंसा की घटनाओं से लेकर अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार बॉर्डर की तरफ भागे हमलावर एक अलग घटना में कामजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती ‘निंगचो’ गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 35 साल के नगाचांसो निंगशेन और 48 साल के लेशिशान लेशडांग के तौर पर हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बल गांव पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि गोलीबारी के बाद हमलावर म्यांमार की तरफ भाग गए।
Source link
मणिपुर के कामजोंग-उखरुल में हिंसा, 5 की मौत:उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन, 10 घर जलाए; इस साल हुई घटनाओं में अब तक 40+ मौतें