![]()
बीसलपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में शनिवार को भगवान श्रीराम के जन्म की भव्य लीला का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा मेला परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों और ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला…’ के भक्तिमय स्वरों से गूंज उठा। भगवान के जन्म की लीला देखकर वहां मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालु भावविभोर हो गए। लीला का शुभारंभ राजा दशरथ की व्यथा और कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के परामर्श पर आयोजित ‘पुत्रेष्टि यज्ञ’ के प्रसंग से हुआ। इसके बाद माता कौशल्या की गोद में भगवान श्रीराम, रानी कैकेयी के यहां भरत तथा रानी सुमित्रा के यहां लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का मनोहारी मंचन किया गया। राजा दशरथ द्वारा खुशी में प्रजा को दान बांटने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लीला का कुशल संचालन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनोज त्रिपाठी और सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभापति गंगाधर दुबे, विष्णु कुमार गोयल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल और विपिन कुमार पांडे सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Source link
बीसलपुर में रामलीला:भगवान राम के जन्म का मंचन; जयकारों से गूंजा क्षेत्र