![]()
अमेठी में कल से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला मैदान में होने वाले इस आयोजन का समापन दशहरे पर रावण वध के साथ होगा। इस रामलीला का आयोजन रामलीला समिति कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष और समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हो रहा है। मंचन के लिए प्रयागराज से कलाकार आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच और पंडाल तैयार किया जा रहा है। रामलीला हर दिन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चलेगी। दर्शकों के लिए पंडाल में 5 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है। कस्बे में स्वागत द्वार लगाए गए हैं और पूरे शहर को सजाया गया है। स्थानीय लोगों में रामलीला को लेकर काफी उत्साह है। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में महामंत्री नितिन अग्रवाल, संयोजक सौरभ भालोठिया,संरक्षक हरिकेश श्रीवास्तव,सूरज जायसवाल, राजेश अग्रहरि कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और उपाद्यक्ष फूलचन्द्र कसौधन समेत पूरी रामलीला समिति का योगदान है।
Source link
अमेठी में कल से शुरू होगी 10 दिवसीय रामलीला:दशहरे पर रावण वध के साथ होगा समापन, प्रयागराज से आएंगे कलाकार