डी-मार्ट का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹743 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 18% बढ़ा; देश में कंपनी के स्टोर्स 518 हुए


रिटेल चेन डी-मार्ट को चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 743 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 8.5% बढ़ा है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को ₹685 का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में डी-मार्ट ने ₹19,644.01 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया, सालाना आधार पर यह 18% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹16,676.30 करोड़ रहा था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है। सोमवार को चढ़ सकता है कंपनी का शेयर अच्छे नतीजों के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं नतीजे जारी करने से पहले शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एवेन्यू सुपरमार्ट (डी-मार्ट) का शेयर 1.79% गिरकर 3,521 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 5% और एक साल में करीब 20% गिरा है। सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर हैं दमानी सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डी-मार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डी-मार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरुल में ‘अपना बाजार’ की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था। डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 71 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब कंपनी का मार्केट कैप 2.29 लाख करोड़ रुपए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *