अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर पलटवार:बोले- यूपी में सपा बड़ी हार की ओर बढ़ रही, जनता का मोदी-योगी पर भरोसा


बलिया में शुक्रवार रात 9 जे उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छटपटाहट और घबराहट में है। उसे 2027 के विधानसभा चुनाव का परिणाम अभी से साफ दिखाई दे रहा है। बोले- मोदी और योगी सरकार पर जनता को भरोसा दानिश आजाद ने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है बलिया की सातों सीटें हारने का किया दावा मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के बलिया आने के बाद भी यहां का माहौल सपा के पक्ष में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और कानून-व्यवस्था में सुधार का भी जिक्र किया। रेवती बाईपास बनाने का दिया भरोसा रेवती में बाईपास निर्माण की मांग पर दानिश आजाद ने कहा कि स्थानीय जनता की मांग पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *