गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक हेल्पर की मौत:हापुड़ में नो पार्किंग में खड़े कैंटर से टकराकर चावल से भरा ट्रक पलटा


हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हुआ। नो पार्किंग में खड़े कैंटर से चावल से भरा एक ट्रक टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के हेल्पर की अस्पताल में मौत हो गई। रामपुर निवासी मोहम्मद रईब अपने हेल्पर साजिद के साथ चावल से भरे ट्रक में रामपुर से मेरठ जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 3 बजे हाजीपुर गांव के सामने उनका ट्रक नो पार्किंग जोन में खड़े कैंटर से टकरा गया। टक्कर में हेल्पर साजिद को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें क्षतिग्रस्त ट्रक से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर गौरव कुमार ने मृत घोषित कर दिया। सड़क किनारे खड़ा किया गया थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि कैंटर का प्रेशर पाइप फटने से उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था, जिसके पीछे बैरिकेडिंग भी थी। तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *