![]()
एटा के थाना अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश 25-25 हजार रुपए के इनामी और वांछित बताए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस टीम ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल तथा 2520 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (9 अक्टूबर) की रात करीब 11:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस टीम ग्राम नगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कैल्ठा रोड की तरफ भागने लगे। कैल्ठा रोड से ईदगाह मार्ग की ओर भागे बदमाश पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाश कैल्ठा रोड से ईदगाह मार्ग की तरफ मुड़ गए। कुछ दूरी आगे जाने के बाद उन्होंने बाइक को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान उनकी अपाचे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। घायल बदमाश की पहचान रामपाल उर्फ रामवीर निवासी कासगंज के रूप में हुई। दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने दबोचा मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिजेन्द्र उर्फ बागड़ी निवासी कासगंज बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे बरामद हुए। इसके अलावा 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी मिले। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल और 2520 रुपए की नकदी भी बरामद की है। पूछताछ में अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने पूर्व में थाना अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस अब आरोपियों से जुड़ी अन्य घटनाओं और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पूर्व से वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरोपी का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपाल उर्फ रामवीर और बिजेन्द्र उर्फ बागड़ी, दोनों निवासी कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों 25-25 हजार रुपए के इनामी वांछित अभियुक्त थे। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। कब्जे से तमंचा-बाइक बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 2520 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अलीगंज रुपेश कुमार वर्मा मय पुलिस टीम शामिल रही।
Source link
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के 2 इनामी गिरफ्तार:एटा में तमंचे-नकदी बरामद, चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम