Durga Puja & Garba Preparations 2026

नई दिल्ली/कोलकाता/रांची/भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
देशभर में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। - Dainik Bhaskar

देशभर में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

देशभर में 11 अक्टूबर नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी।

इधर, गुजरात और उससे लगे राज्यों खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है।

देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारियों से जुड़ी 10 तस्वीरें…

कोलकाता में एक पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम की जेल-थीम रखी गई है। देवी दुर्गा की मूर्ति को तिरंगा थामे 'भारत माता' के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है।

कोलकाता में एक पंडाल में स्वतंत्रता संग्राम की जेल-थीम रखी गई है। देवी दुर्गा की मूर्ति को तिरंगा थामे ‘भारत माता’ के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले, लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन अमित मच्छार के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले, लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन अमित मच्छार के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

सूरत में उमिया धाम मंदिर के मैदान में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं। पूरे गुजरात में तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर हैं।

सूरत में उमिया धाम मंदिर के मैदान में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं। पूरे गुजरात में तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.