मथुरा अनाज मंडी में चक्का जाम:हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, 11 अक्टूबर तक मंडी बंद; सड़क पर धान नीलामी और उठान न होने से बिगड़ी व्यवस्था


मथुरा अनाज मंडी में शुक्रवार को धान की नीलामी और खरीदे गए माल का लदान नहीं होने से अव्यवस्थाएं बढ़ गईं। मंडी परिसर की सड़कों पर धान की नीलामी होने से चारों तरफ जाम लग गया। इसका असर मंडी के बाहर तक पहुंच गया और हाईवे की सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गांवों से धान की फसल बेचने पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में बिगड़ती व्यवस्था से नाराज व्यापारियों ने बैठक कर 11 अक्टूबर तक मंडी बंद रखने का ऐलान कर दिया। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। मंडी परिसर में सड़कों पर धान की नीलामी होने और खरीदे गए माल का समय पर लदान नहीं होने से रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से मंडी के अंदर और बाहर जाम की स्थिति बन गई। हाईवे की सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतार लगने से यातायात प्रभावित हुआ। अपनी उपज बेचने आए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आदेशों के बाद भी सड़क पर नीलामी मंडी में सड़क पर धान की नीलामी रोकने के लिए 21 सितंबर को मंडी सचिव ने आदेश जारी किए थे। इसमें सड़कों पर धान नहीं खोलने के निर्देश दिए गए थे, ताकि आवागमन बाधित न हो और मंडी की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने भी मंडी का निरीक्षण किया था।उन्होंने आढ़तियों को सड़क पर धान नहीं फैलाने और व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मंडी में सड़कों पर धान की नीलामी जारी रहने से अधिकारियों के आदेशों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने मंडी बंद रखने का किया ऐलान लगातार बिगड़ती व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में 11 अक्टूबर तक मंडी बंद रखने का ऐलान किया गया।मंडी बंद रहने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि मंडी प्रशासन सड़क पर धान की नीलामी रोकने, खरीदे गए माल का लदान कराने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *