![]()
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने बक्शीवाला मोहल्ले में एक मकान से अवैध पटाखे और उन्हें बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से दो आरोपी मौके से फरार बताए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को उपनिरीक्षक संजीव कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बक्शीवाला में मक्की मस्जिद के सामने एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आठ प्लास्टिक के कट्टे, एक कार्टन और एक थैले में बने-अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने का सामान मिला। पुलिस ने बरामद सामग्री की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। कच्चा माल देने और पटाखे ले जाने का आरोप पुलिस के अनुसार, पूछताछ में परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री संचालक बुन्दू कच्चे माल की सप्लाई करता था और तैयार पटाखे ले जाता था। पुलिस ने बक्शीवाला निवासी आसिफ, तोहसीब और बुन्दू को आरोपी बनाया है। आसिफ और तोहसीब मौके से फरार हैं। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5/9(ख) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
बिजनौर में मकान से अवैध-पटाखे और बनाने का सामान बरामद:मस्जिद के सामने पुलिस ने की छापेमारी, 3 पर केस दर्ज; दो आरोपी फरार