बुलंदशहर में बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र, पर्यावरण व नवाचार पर केंद्रित रहीं परियोजनाएं


केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर में 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय संभागीय स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त राजकुमार यादव, विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह और उप प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त राजकुमार यादव ने बाल वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तुत शोध पत्रों की सराहना की। प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने का मंच है। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने पर्यावरण, स्वास्थ्य और नवाचार से जुड़ी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने अपनी परियोजनाओं के माध्यम से संबंधित विषयों पर शोध और प्रयोगों की जानकारी दी। समापन अवसर पर उप प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *